मझगईं के त्रिलोकपुर में सफाई के बाद का नजारा। संवाद
मझगईं। त्रिलोकपुर में रास्ते पर होने वाले जलभराव की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रधान व अधिकारियों ने नालियों की सफाई कराई है। इससे ग्रामीणों को जलभराव से निजात मिल गई है।
ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में अर्से से सफाई न होने से नालियां गंदगी से पटकर चोक हो गईं थीं। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी व बारिश का पानी हमेशा सड़कों पर भरा रहता था। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
लोकनपुरवा, जिला पंचायत सदस्य के आवास के पास व एएनएम सेंटर से पहले रास्तों पर जलभराव था। इसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों को लगाकर नालियों की सफाई शुरू कराई। इससे रास्तों पर गंदा पानी खत्म हो गया है और लोगों ने राहत महसूस की है।