फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में डीएम को नहीं मिली दवाएं

Thu, 23 Apr 2015 06:21 PM IST
बेहजम
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने गुरुवार को सीएचसी बेहजम का निरीक्षण किया। यहां मरीजों को खाना देने के लिए संचालित भोजनालय बंद मिला तो पर्याप्त दवाएं भी नहीं थीं। इसके अलावा अन्य अव्यवस्थाएं भी थीं। इसके लिए डीएम ने चिकित्साधिकारी की कड़ी फटकार लगाई तथा दो दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह ने गुरुवार को दिन में 11.00 बजे बेहजम सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ओपीडी में बैठे मरीजों से पूछताछ की। मरीजों ने बताया कि यहां पूरी दवाएं नहीं मिलती हैं। इस पर उन्होंने चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल वर्मा से पूछा तो उन्होंने बताया कि जिले से ही उन्हें पूरी दवाएं नहीं मिलती हैं। इस पर डीएम ने सीएमओ से बात कर दवाएं और फिनायल तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद पानी की व्यवस्था के बारे में पूछा और दो दिन में वाटर कूलर लगवाने को कहा। दवा भंडार में उन्हें पोलियो वैक्सीन का ज्यादा स्टोर मिला इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चिक्तिसाधिकारी से कहा कि वे सभी एनएम को बुलाकर वैक्सीन का सदुपयोग कराएं। यहां जननी सुरक्षा योजना की 167 चेक बनीं थी इसमें 100 वितरित की गईं बाकी अवशेष थी इस पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और एसडीएम शादाब असलम से चेक वितरित कराने को कहा। उन्होंने देखा कि सीएचसी परिसर में मरीजों को मिलने के लिए भोजन एक होटल से मंगवाया जा रहा था जबकि अस्पताल का भोजनालय बंद था। चिकित्साधिकारी ने बताया कि यह व्यस्था ठेके पर है उन्होंने एसडीएम से कहा कि ठेकेदार यदि शुक्रवार तक भोजनालय का संचालन नहीं करवाता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। यहां दीवार पर भोजन का मेन्यू न लिखा मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और शुक्रवार तक दीवार पर मेन्यू लिखवाने को कहा। उन्होंने जेएसवाई योजना के चेक भी दो दिन में वितरित करवाने को कहा। डीएम ने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें