फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मौसम में बदलाव, गर्भवती महिलाएं रखें सेहत का ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम में लगातार बदलाव का असर गर्भवती महिलाओं की सेहत पर पड़ सकता है। बदलते तापमान, उमस और बारिश के बीच संक्रमण से बचाव के साथ खानपान, पर्याप्त पानी और आराम का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में रोज करीब 300 से 400 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें 25 से 30 मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। महिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश ने बताया कि गर्भावस्था में शरीर में होने वाले बदलावों के कारण वायरल संक्रमण, बुखार, सर्दी-जुकाम और पानी की कमी जैसी समस्याएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। पर्याप्त साफ पानी पीते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
बारिश और उमस में गीले कपड़ों में अधिक देर न रहें। खुले में रखा या बासी खाना खाने से बचें। मौसमी फल और संतुलित पौष्टिक आहार लें। चिकित्सकों की बताई आयरन और कैल्शियम की दवाओं के अलावा बिना सलाह कोई दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें