फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह स्कूली वाहनों के काटे चालान, दो सीज

Tue, 01 Jul 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
स्कूली वाहनों की चेकिंग के दौरान एआरटीओ शांति भूषण पांडेय। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की चेकिंग का 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन मंगलवार को छह स्कूली वाहनों के चालान और दो के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एआरटीओ और पीटीओ ने अलग-अलग मार्गों पर चेकिंग की। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शांतिभूषण पांडेय ने 12 से अधिक वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को हिदायत भी दी गई। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने दो स्कूली वाहनों के चालान किए। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। किसी भी दशा में अनफिट वाहन संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। अगर किसी वाहन की फिटनेस नहीं है तो वह करा लें, नहीं तो कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें