वर्कशॉप के आखिरी दिन बच्चों ने किया मेगा शो
नगर के उमा देवी चिल्ड्रन एकेडमी में स्पेन से आए यूसीओ प्रोडक्शंस के फाउंडर तथा डायरेक्टर सीजर लोरटो रैटन की एक्टिंग तथा स्पेनिश भाषा की कार्यशाला के आख़िरी दिन बच्चों ने मेगा शो प्रस्तुत किया। मेगा शो में बच्चों ने पिछले पंद्रह दिनों में सीखी एक्टिंग तथा स्पेनिश भाषा का प्रदर्शन किया जिसको उपस्थित सभी बच्चों, शिक्षकों तथा अभिभावकों ने जमकर सराहा। नैंसी, कल्याणी, निर्मल, अमृतांश, अभिषेक तथा आशीष ने स्पेन के मशहूर नृत्य फ्लामेंको की मनोहर प्रस्तुति दी जबकि कोमल, अश्मित, प्रियांशु, अंशदीप, हरिशरण, कुशाग्र, अभय ने दादी एवं भेड़िये की कहानी पर अभिनय किया। अभिषेक, प्रशांत, शिवम, असजद, हरमन, हर्षित ने खरगोश और कछुए, बाज और खरगोश, बकरी और लोमड़ी तथा मिल्कमैन कहानियों पर अभिनय किया। अंत में सभी बच्चों को विद्यालय के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता एवं सीजर ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पुष्पा गुप्ता और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।