फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

119 जगहों पर आज रोपे जाएंगे 12 लाख से अधिक पौधे

Sun, 10 Jul 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
plantation - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सभी स्थानों पर गड्ढे खोदे, पौध पहुंची
विज्ञापन

प्रात: 10 बजे से 24 घंटे होगा पौधारोपण
ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान के तहत सोमवार को पूरे प्रदेश में 24 घंटे के अंदर पांच करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। इसमें खीरी जिले में दिए गए लक्ष्य के अनुसार 12 लाख 32 हजार 250 पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधरोपण के लिए कुल 119 स्थल चयनित किए गए हैं। इसके लिए वन विभाग ने एक माह पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। पौधे लगाने के लिए सभी स्थलों पर गड्ढे खोदे जा चुके हैं। पौधरोपण के लिए करीब 12000 श्रमिकों की आवश्यकता होगी। पौधरोपण स्थलों पर नर्सरियों से पौधों को पहुंचाने का काम भी रविवार को पूरा कर लिया गया। 
पौधरोपण के नोडल अधिकारी डीएफओ संजय विस्वाल ने बताया कि उत्तर खीरी वन प्रभाग में 72 स्थानों पर कुल सात लाख 51 हजार 625 पौधे लगाए जाने हैं, जबकि दक्षिण खीरी वन प्रभाग के 47 स्थलों पर चार लाख 80 हजार 625 पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ नार्थ सूरज ने बताया कि उत्तर खीरी वन प्रभाग की 20 नर्सरियों में नौ लाख 20 हजार 77 पौधे तैयार हैं। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की 13 नर्सरियों में पर्याप्त पौधे उपलब्ध हैं। जिला मुख्यालय पर इंदिरा मनोरंजन वन पार्क के पास पौधरोपण की तैयारियां की गई हैं, जहां गड्ढे खोदे जाने के साथ पौध भी पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


67 हजार से अधिक पौधे लगेंगे
निघासन। दक्षिण रेंज लुधौरी के रेंजर रणवीर मिश्रा ने बताया कि 11 जुलाई को रेंज के बंगलहा कुटी, बंगलहा तकिया, बिनौरा, बैलहा, जंगल नंबर ग्यारह, लालबोझी के दो स्थानों पर 67,550 पौधों की रोपाई की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 

बांकेगंज में रोपे जाएंगे 25 हजार पौधे
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज अंतर्गत बांकेगंज क्षेत्र में 25 हजार पौधे रोपे जाएंगे। रेंजर मैलानी डीएस यादव ने यह जानकारी दी।

फैक्ट फाइल 
जिले में पौधे लगाने का लक्ष्य                        12,32, 250
पौधरोपण के लिए चयनित स्थल                    119
निगरानी के लिए वरिष्ठ जोनल अधिकारी        07
निगरानी के लिए जोनल अधिकारी                07
सेक्टर अधिकारी                                        15
ऑडिटर                                                    238
निष्पक्ष गवाह                                            238
श्रमिक लगभग                                        12, 000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें