फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: सीडीओ अभिषेक कुमार का अलग अंदाज, किसान के साथ काटी धान की फसल

Fri, 18 Oct 2024 04:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में सीडीओ अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत अगरा का दौरा किया। वह यहां टीम के साथ धान की उत्पादकता जांचने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खुद भी धान की फसल की कटाई की। 
विज्ञापन
धान की फसल काटते सीडीओ अभिषेक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार को सीडीओ अभिषेक कुमार का अलग अंदाज देखने को मिला। धान की उत्पादकता जांचने के लिए टीम के साथ खेतों में पहुंचे सीडीओ ने दरांती लेकर किसान के साथ फसल काटी। इस दौरान उन्होंने किसान से बातचीत कर खेतीबाड़ी में आने वालीं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। 

विज्ञापन


सीडीओ अभिषेक कुमार शुक्रवार को फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों को जुटाने के लिए टीम के साथ तहसील सदर की ग्राम पंचायत अगरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धान की फसल का जायजा लिया। इस दौरान सीडीओ ने किसान राजेंद्र कुमार के धान के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 10-10-10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लॉट बनवाकर सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग कराई। फसल काटकर धान की तौल भी कराई।

सीडीओ ने किसान के साथ मिलकर खुद भी फसल काटी। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी हर्षित मिश्र से फसल नपाई, कटाई, जी.सी.ई.एस. एप्प पर ऑनलाइन फीडिंग आदि बिंदुओं की जानकारी ली। सीडीओ ने किसानों से फसलों का बीमा कराने और पराली न जलाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें