सीबीएसई इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट आने के बाद अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में खुशियां मनाते छात्र छा
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में इस बार लड़कों ने बाजी मार ली। 12वीं की परीक्षा में चिल्ड्रेन एकेडमी के अविरल वर्मा 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर रहे। हाईस्कूल में अजमानी इंटरनेशनल की अनन्या यादव व सूर्यांश पटेल ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिला टाॅप किया।
सीबीएसई के परीक्षा परिणाम का छात्र-छात्राओं को बेसब्री के साथ इंतजार था। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे परिणाम घोषित हुआ, तो टॉपर का नाम जानने के साथ परीक्षार्थियों में उत्सुकता दिखाई दी। दसवीं की परीक्षा में करीब 4100 तो 12वीं में करीब 3200 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
परिणाम घोषित होने के बाद इंटर के छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गए। टॉपरों में किसी ने आईएएस बनकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई, तो कोई वैज्ञानिक बनकर अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहता है। इंटर मीडिएट में दूसरे स्थान पर चिल्ड्रेंस एकेडमी की अर्पणा सिंह रहीं, जिन्हें 98.2 प्रतिशत अंक मिले हैं।
हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ पं. दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के तेजस अवस्थी रहे। इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में कुल 13 मेधावियों ने जगह बनाई है, जिसमें चार छात्राएं और 9 छात्र हैं। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में 16 मेधावी शामिल हैं, जिसमें पांच छात्राएं व 11 छात्र हैं।
सीबीएसई इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट आने के बाद अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में खुशियां मनाते छात्र छा
सीबीएसई इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट आने के बाद अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में खुशियां मनाते छात्र छा