फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसानों को बांटने के लिए आया 672 क्विंटल धान का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद के किसानों को बांटने के लिए 672 क्विंटल धान का बीज मंगाया गया है। यह बीज किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जाएगा। पहले आओ-पहले पाओ के आधार के आधार पर किसानों को इसका लाभ मिलेगा। किसानों का यह बीज जमीन की उपलब्धता के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि पीआर 126 किस्म का बीज 63 क्विंटल और पीआर 121 किस्म का बीज 609 क्विंटल बीज आया है। किसानों के बीच इसका वितरण किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण है, सिर्फ उनको ही यह बीज दिया जाएगा।
बीज के कीमत की बात करें तो मोटे धान के बीज की कीमत 44.80 रुपये प्रति किलो और महीन धान की कीमत 45.09 रुपये किलो के हिसाब से दिया जाएगा। कुल मूल्य पर किसानों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। जिन किसानों को दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण नहीं है, वह जल्द ही करा लें। बीज का वितरण ब्लाॅक स्तर पर कार्यालय से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें