फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : एपीएस की अपूर्वा ने किया दसवीं में जिला टाॅप

Thu, 16 Apr 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सेकेंड जिला टॉपर अपूर्वा को मिठाई खिलाती उसकी माता। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
-दूसरे नंबर पर ला मटीना की समृद्धि खरे ने नाम किया रोशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई 10वीं का बुधवार शाम करीब पांच बजे परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। जिला टॉपरों की सूची में अजमानी पब्लिक स्कूल की अपूर्वा विश्वकर्मा ने पहला स्थान हासिल करते हुए 98.2 प्रतिशत अंक पाए हैं, जबकि ला मटीना स्कूल की समृद्धि खरे 98 प्रतिशत व पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज लखीमपुर के सुयश पांडेय ने भी 98 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
टॉपरों में लड़कियों का दबदबा कायम रहा। सीबीएसई के जिला कोऑर्डीनेटर शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बार की परीक्षा में 3719 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। जनपद में तीसरे पायदान पर उमा देवी चिल्ड्रेन एकेडमी मोहम्मदी प्रियाल गुप्ता 97.8 रहे। बताते चलें कि शहर के अजमानी पब्लिक स्कूल, अजमानी इंटरनेशनल के अलावा ला मटीना समेत तमाम विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ के श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी का लगातार 8वें वर्ष परिणाम शत-प्रतिशत रहा विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक मोहित पुरी एवं प्रबंधक अमन गिरि ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। संवाद
जिला टाॅपरों की सूची

अपूर्वा विश्वकर्मा 98.2 अजमानी पब्लिक स्कूल
समृद्धि खरे -98 ला मटीना लखीमपुर
सुयश पांडेय 98 पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज लखीमपुर
प्रियाल गुप्ता 97.8 उमा देवी चिल्ड्रेन एकेडमी मोहम्मदी
सौर्य 97.4 पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज लखीमपुर
अर्पित वर्मा 97 अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
अनुष्मा श्रीवास्तव 97 प्रतिशत अजमानी इंटरनेशनल स्कूल

अर्पित वर्मा 97 प्रतिशत अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
उदित सिंह 96.8 प्रतिशत अजमानी इंटरनेशनल स्कूल

चिराग 96.8 प्रतिशत अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
अबान मंसूरी 96.6 उमा देवी चिल्ड्रेन एकेडमी मोहम्मदी
तौसीफ आलम 96.6 श्री राजेन्द्र गिरि मेमोरियल एकेडमी, गोला
नैवेदीय शर्मा - 96.6 ला मटीना लखीमपुर
सिद्धार्थ निषाद 96.6 अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
सिद्धार्थ निषाद 96.6 प्रतिशत अजमानी इंटरनेशनल स्कूल

सूर्यांश शुक्ला 96.6 प्रतिशत अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
मन्नत श्रीवास्तव 96.4 उमा देवी चिल्ड्रेन एकेडमी मोहम्मदी
ऋतुराज श्रीवास्तव 96.2 अजमानी पब्लिक स्कूल
शौर्य प्रताप सिंह, 96 प्रतिशत डॉन बॉस्को स्कूल लखीमपुर
आर्यन भारती 96 उमा देवी चिल्ड्रेन एकेडमी मोहम्मदी

सेकेंड जिला टॉपर अपूर्वा को मिठाई खिलाती उसकी माता। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें