फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बहला फुसलाकर ले जा रहे युवक को पकड़ा

विज्ञापन
पकड़े गए युवक और युवती।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नेपाल से हैदराबाद युवती को ले जा रहा था युवक
विज्ञापन

गौरीफंटा। सोमवार की देर शाम एक नेपाली युवक शादी का झांसा देकर नेपाली युवती को नेपाल से हैदराबाद लेकर जा रहा था। जिसको गौरीफंटा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ने पकड़ा है। युवती और युवक को नेपाल पुलिस व नेपाल शांति पुनर्स्थापना संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरीफंटा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी की 39वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट जगदीश सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम गौरीफंटा बॉर्डर पर एसआई पूनम सूरीन टीम के साथ चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान देर शाम धनगढ़ी से गौरीफंटा की ओर आ रहे एक नेपाली युवक व युवती को रोककर पूछताछ की गई। जिसमें खुलासा हुआ कि नेपाल से युवती को युवक झांसा देकर बहला फुसलाकर हैदराबाद ले जा रहा था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शेर बहादुर निवासी मषटानगर जिला बझांग बताया जबकि युवती भी उसी के वार्ड की बताई जा रही है। पूछताछ के बाद युवक व युवती को नेपाल पुलिस व नेपाली शांति पुनर्स्थापना संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें