फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दरिगापुर में दो घरों से 1.52 लाख की नकदी और जेवर चोरी

Sat, 10 Oct 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। दरिगापुर ग्राम पंचायत के मजरा भब्बरपुरवा में बृहस्पतिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों से 1.52 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी रामलखन पुत्र कामता के मुताबिक, चोर उनके घर से दो हजार रुपये, चांदी की अंगूठियां और अन्य सामान ले गए। वहीं, ओमप्रकाश पुत्र हरद्वारी के घर से डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए।
एक ही रात दो घरों में चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए। सीओ धौरहरा अभिषेक यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें