फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ गाकर उठाई हक की आवाज

Sat, 10 Oct 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे संविदाकर्मी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना’ प्रार्थना गाकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए आवाज उठाई। सीएमओ कार्यालय परिसर में शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, संरक्षक संजय राय और सीएमओ कार्यालय कार्यकारिणी अध्यक्ष लाला सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सभी संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग दोहराई। कर्मचारियों ने सरकार के प्रति रोष जताते हुए अपनी मांगें पूरी करने की अपील की।
प्रार्थना सभा में ‘हम चलें नेक रास्ते पर हरदम, भूलकर भी कोई भूल हो ना’ भी गाया गया। इस दौरान इफ्तिखार खान, गुड़िया देवयानी गुप्ता, मो. सईद, डॉ. केके भार्गव, डॉ. शिखर बाजपेई, कमलेश गौतम, डॉ. नेहा फातिमा, डॉ. अखिलेश शुक्ला, डॉ. पुनीत शुक्ला, स्तुति कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें