महेवागंज/फूलबेहड़। दाउदपुर में शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने 4000 की नकदी, डीवीआर और पॉश मशीन चोरी कर ली। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश संदिग्ध व्यक्ति तार काटते दिखा है।
गांव अशोगापुर निवासी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि दाउदपुर में देशी व अंग्रेजी शराब की उनकी दुकान है। रविवार रात दुकान का शटर और अंदर लगी जाली तोड़कर चोरों ने स्कैनर मशीन, डीवीआर, पांच हजार रुपये की शराब की बोतलें व काउंटर के गल्ले से चार हजार नकदी उठा ले गए। जानकारी मिलते ही आबकारी और पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।