फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैनेजर से मारपीट के मामले में 21 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संकटा देवी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक चप्पल शोरूम के मैनेजर को पीटने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना बघौली के गांव महरी निवासी मोहित ने बताया कि वह एक फुटवियर कंपनी के आउटलेट मैनेजर हैं। सोमवार शाम चप्पल के मूल्य में छूट को लेकर गोटैय्या बाग निवासी पवन वाल्मीकि से विवाद हो गया था। छूट न मिलने से नाराज पवन ने 20 अज्ञात साथियों के साथ उसे पीटा।
आरोप है कि पवन ने लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक सदर अंबर सिंह ने बताया कि मैनेजर की तहरीर पर पवन को नामजद कर 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें