फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तहसील कर्मचारी समेत चार पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तहसील कर्मचारी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला जमीन संबंधी विवाद का है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभाकर गुप्ता ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसके पिता स्वर्गीय सतेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ रवींद्र व चाचा स्व. नरेंद्र कुमार व कृष्ण कुमार गुप्ता की भूमि तहसील सदर में वर्ष 2019 तक दर्ज थी। कहना था कि दादी गायत्री देवी की मृत्यु के बाद जमीन उनके नाबालिग पुत्रों नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, रविंद्र कुमार के नाम पर आ गई थी।
प्रभाकर गुप्ता का आरोप है कि इस जमीन को आरोपियों ने धोखाधड़ी कर खुद को वारिस बताते हुए अपने नाम करवाने का प्रयास किया। इस कार्य में तहसील कर्मी ने भी आरोपियों की मदद की। कर्मचारियों की साठगांठ से ही अतुल गुप्ता निवासी हाथीपुर ने भूमि अपने नाम दर्ज करवा ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अतुल गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अनिल गुप्ता निवासी निकट जीडी गोयंका स्कूल शहीदपथ लखनऊ और तहसील कर्मचारी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें