फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: त्रिलोकपुर उपकेंद्र के विद्युतकर्मियों पर धन उगाही करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया विद्युत वितरण निगम के तहत मझगईं क्षेत्र के त्रिलोकपुर उपकेंद्र पर तैनात विद्युतकर्मियों पर एक ग्रामीण ने वीडियो वायरल करते हुए धनउगाही करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विद्युतकर्मी रुपये लेकर गांव में कटिया डलवाकर एक आरओ प्लांट संचालित करवा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर त्रिलोकपुर उपकेंद्र के सामने रहने वाले सादिक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि बीते बुधवार को क्षेत्र में आए आंधी-तूफान में उसके घर की विद्युत लाइन भी टूट गई थी। तब से अब तक विद्युत लाइन ठीक कराने के लिए कई चक्कर लगा चुका है।
आरोप है कि आसपास के कई लोगों की विद्युत लाइन अवैध वसूली करने के बाद सुचारू कर दी गई है, लेकिन उसकी लाइन ठीक नहीं की जा रही है। टीजीटू के कहने पर ही विद्युत सप्लाई जोड़ने की बात कही जा रही है। उक्त टीजीटू मुर्गा, मछली, शराब देने की मांग करता है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर उपकेंद्र के राजू ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो खबर चल रही है, वह गलत है। इसको लेकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।उधर, पलिया ग्रामीण क्षेत्र के जेई गिरीश कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार का कोई सबूत अगर टीजीटू व लाइनमैन के खिलाफ मिलता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी और वेतन आदि रोकने की संस्तुति भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें