फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बिजली चेकिंग के दौरान किशोरी से छेड़खानी, जेई समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Mar 2024 12:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के पलियाकला इलाके में किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी ने जेई समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलियाकला इलाके में थारू क्षेत्र के बनकटी उपकेंद्र पर तैनात बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर और दो अन्य पर एक किशोरी ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बिजली निगम की एक टीम ने विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पलियाकला क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने बिजली निगम के अधिकारियों से छह नवंबर को जेई और दो अन्य पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस को भी शिकायती पत्र दिया गया है। आरोप है कि पांच मार्च को शाम सात बजे जेई राजकुमार अपने सहयोगी आकाश कुमार और कपूर राना के साथ उसके घर पहुंचे और बिजली बिल दिखाने की बात कही। मां ने जब बिल दिखाया तो उन्होंने फाड़ दिया। 

चार दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट 
आरोप है कि आकाश ने किशोरी से अपशब्द कहते हुए छेड़खानी की और मोबाइल छीनने की कोशिश की। जेई कार में बैठे चुपचाप बस देखते रहे। चार दिन बाद मामले में पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पलिया सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चंदनचौकी कोतवाली पुलिस ने बनकटी के जेई राजकुमार, आकाश कुमार व कपूर राना के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


एक्सईएन निशांत ज्योति ने बताया कि मामले में जिस दिन किशोरी ने शिकायतीपत्र दिया था, उसी दिन उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। गोला की एक टीम ने जांच शुरू की है, जांच होने के बाद ही आगे विभागीय कार्रवाई हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें