फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुकान के बाहर खड़े संदिग्ध लोगों को टोका तो व्यापारी पर किया फायर, बाल-बाल बचे

Mon, 11 Mar 2024 07:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

संकटा देवी चौकी क्षेत्र में गणेश नगर निवासी जाबिर की पटाखे की दुकान है। रविवार रात 10 बजे उनकी दुकान के बाहर कुछ संदिग्ध लोग खड़े थे। जब जाबिर ने टोका तो उक्त लोगों ने उन पर फायर कर दिया। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र की संकटा देवी चौकी क्षेत्र में रविवार देर रात पटाखा व्यापारी ने दुकान के बाहर खड़े संदिग्ध लोगों को जब टोका गया तो उन लोगों ने व्यापारी पर फायर कर दिया। व्यापारी बाल-बाल बचे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। हमलावर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गए हैं। पुलिस उनका पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन


कोतवाली की संकटा देवी चौकी क्षेत्र में गणेश नगर निवासी जाबिर की पटाखे की दुकान है। रविवार रात 10 बजे के करीब तीन अज्ञात लोग दुकान पर पहुंचे। व्यापारी के टोकने पर अज्ञात लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि, पटाखा व्यवसायी किसी तरह बच गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर कोतवाली सहित आसपास स्थित चौकियों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। खबर भेजे जाने तक पीड़ित ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अंबर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। फिलहाल एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें