फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ने से भरी डबल ट्रॉलियों में घुसी कार, तीन दोस्तों समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। ढखेरवा-निघासन स्टेट हाईवे पर हाजरा फार्म के पास गन्ने से भरी डबल ट्रॉलियों में तेज रफ्तार कार घुस गई। कार सवार तीन दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पंक्चर बना रहे एक मिस्त्री ने भी बाद में दम तोड़ दिया। तीन गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


कस्बे के पटेल नगर निवासी शिवसागर ने बताया कि रात सवा दस बजे उनका 22 वर्षीय बेटा दिग्विजय अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ कार से ढखेरवा जा रहा था। हाजरा फार्म के पास एक ट्रैक्टर गन्ना लदी डबल ट्रॉलियां जोड़े खड़ा था।

एक ट्रॉली के पहिये में पंक्चर हो गया था। इसी बीच पीछे से कार ट्रॉली में जा टकराई। हादसे में कार सवार चौधरी पुरवा के संजय (24), रजनीश (19), लवकुश (23) निवासी लखहा की मौके पर मौत हो गई। पंक्चर जोड़ रहे सिंगाही निवासी अंसार (26) घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। कार में सवार चौधरी पुरवा के दिग्विजय (21), अरुण(19), रवि(24) निवासी घनश्याम पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र और सीओ महक शर्मा ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें