सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्री नितिन गडकरी को रिंग रोड का मांग पत्र देते विधायक अमन गिरि। सोश
गोला गोकर्णनाथ। विधायक अमन गिरि ने नई दिल्ली में भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंटकर गोला गोकर्णनाथ में रिंग रोड से संबंधित मांगपत्र दिया।
पूर्व विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरि ने सुगम यातायात और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रिंग रोड के रूप में ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार किया था। उनके बेटे विधायक अमन ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा करते हुए रिंग रोड से संबंधित मांगपत्र दिया। विधायक ने बताया कि गडकरी ने मांग को लेकर मौखिक सहमति प्रदान कर दी है। उम्मीद है कि शीघ्र ही प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की मोहर लग जाएगी। रिंग रोड सुगम यातायात के रूप में शहर व क्षेत्रवासियों के लिए उपलब्धि होगी।