फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओयल क्षेत्र में बाइक को बचाने में कार क्षतिग्रस्त, तीन सवार घायल

विज्ञापन
फोरलेन पर दुर्घटना ग्रस्त कार के पास लगी भीड़ व मौजूद पुलिस। स्रोत संवाद
विज्ञापन
ओयल। चौकी क्षेत्र में सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर सुपर किंग ढाबे के पास एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के दूसरी ओर पलट गई। इससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने चालक को लखनऊ रेफर किया है।
विज्ञापन

लखीमपुर के मोहल्ला शिव काॅलोनी निवासी मोहित राज, मिलन राज व शिवम लखनऊ जा रहे थे। ओयल क्षेत्र में सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन किनारे स्थित सुपर किंग ढाबे के पास कार के सामने अचानक एक बाइक आई। मिलन ने बताया कि उसको बचाने के लिए शिवम ने स्टीयरिंग डिवाइडर की ओर काटा।
इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर पलट गई। इसमें तीनों लोग घायल हो गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिला अस्पताल में ईएमओ ने घायल मिलन व मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। कार चालक शिवम के सिर में गहरी चोट के कारण उनको लखनऊ रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें