फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से टकराई कार, बाल-बाल बचा चालक

Tue, 01 Jul 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर सड़क किनारे पलटी पड़ी कार। संवाद
विज्ञापन
गौरीफंटा। पलिया से धनगढ़ी जा रही एक नेपाली नंबर की कार सोमवार देर शाम दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर बारिश के पानी के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गए, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को धनगढ़ी वार्ड तीन चटकपुर मार्ग पर स्थित ऑटो गैराज का गाड़ी मिस्त्री मोनू निवासी लखीमपुर अपने घर से नेपाली नंबर की कार से पलिया होकर धनगढ़ी लौट रहा था। देर शाम दुधवा-गौरीफंटा मार्ग के बीच जंगल में बारिश होने से सड़क पर पानी चल रहा था।
तेज रफ्तार कार को पानी से निकालते समय कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकराकर पलट गई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। चालक मोनू बाल-बाल बच गया है। चालक बा 11 च 5185 नेपाली नंबर की कार से वापस लौट रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें