फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वंचित वर्ग को औपचारिक वित्तीय सेवाओं से जोड़ने का अभियान शुरू

Thu, 03 Jul 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत सरकार की ओर से वंचित वर्ग को औपचारिक वित्तीय सेवाओं से जोड़ने के लिए वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान शुरू कर दिया गया है जो 30 सितंबर चलेगा। नकहा ब्लाक के ग्राम रेंगवा में अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) अशोक कुमार गुप्ता ने अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एलडीएम ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को सरकार की प्रमुख वित्तीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अभियान के तहत सभी 15 ब्लॉक के 1164 ग्राम पंचायत में वित्तीय सेवाओं को लेकर कैंप लगाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत निष्क्रिय खातों का केवाईसी कर सत्यापन कराया जाएगा। वयस्क नागरिकों को का बैंक खाता खोला जाएगा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन के तहत पात्र लाभार्थियों नागरिकों का नामांकन किया जाएगा। प्रबंधक ने बताया कि अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक औपचारिक वित्तीय सेवाओं की पहुंचाने का एक सफल सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें