फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजनुओं के खिलाफ चलाया अभियान

Thu, 04 Aug 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
so - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्कूल, कॉलेजों के आसपास की औचक चेकिंग 
विज्ञापन

बुलंदशहर में हाइवे के किनारे मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप और शहर में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर एसपी गंभीर हो गए हैं। एसपी के आदेश पर महिला एसओ कमर सुल्ताना ने स्कूलों और कॉलेजों के आसपास औचक चेकिंग की। इस दौरान वहां खड़े मिले युवाओं को खरीखोटी सुनाई और चेतावनी देकर छोड़ दिया। एसओ ने महिला हेल्पलाइन आदि से संबधित पंफलेट भी छात्राओं को बांटे। पुलिस की औचक कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी अखिलेश चौरसिया के आदेश पर महिला एसओ कमर सुल्ताना ने महिला आरक्षियों के साथ स्कूल, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों को चेक किया। इस दौरान वहां मिले युवकों से पूछताछ की, बेमतल खड़े लोगों को जमकर हड़काया। बाद में उन्हें दोबारा मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और छोड़ दिया। उन्होंने चेकिंग के दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा को लेकर पंफलेट भी बांटे। स्कूल, कॉलेजों के पास के दुकानदारों को भी हिदायत दी कि अनावश्यक रूप से किसी को दुकान के आसपास खड़ा न होने दें। महिला एसओ की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें