थाना क्षेत्र धौरहरा में गन्ने की पाती काटने गया एक युवक तालाब में नहाने के दौरान डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र धौरहरा के ग्राम बेलवा मोती निवासी अमिरका प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र जुग्गीलाल अपने बड़े भाई लालजी के साथ बृहस्पतिवार को गन्ने की पाती काटने गया था। उसने अपने भाई को घर खाना लाने के लिए भेज दिया और स्वयं पास के तालाब में स्नान करने लगा। इस दौरान वह नदी में डूब गया। उसे डूबते देख उसके भाई ने शोर मचाया तो शोर सुनकर तमाम ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने जब तक जुग्गी लाल को तालाब से निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।