फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिनों से तरसा रहे हैं बेरहम बादल

Fri, 24 Jul 2015 07:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से वर्षा न होने के कारण एक बार फिर जिले को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रोज बादल दिन में एक दो बार आसमान में छाने के बाद वापस चले जाते हैं। दिन भर कड़ी धूप और गर्मी से लोग बुरी तरह बेहाल हैं। तापमान में हो रही बढोतरी लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पानी न बरसने से खेतों में लगाई गई धान की फसल सूखने लगी हैं। उधर लगातार बढ़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिन भर पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। चिपचिपी गर्मी के कारण लोगों की बेचैनी बढ़ रही है।
बरसात के बाद एकाएक बढ़ी गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। तमाम लोग वायरल, डायरिया जैसी गर्मी और बरसात जनित बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पताल मरीजों से फुल हो गए हैं। बच्चों में बुखार फैल रहा है। डॉक्टरों ने ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों को कहना है कि इस मौसम में जरा सी भी असावधानी बीमार कर सकती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें