फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों से गुलजार  हो गई छोटी काशी

Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
भक्तों की धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन

कांवड़ों की घंटियों से शिव की नगरी हुई भक्तिमय
सावन माह में छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर सहित शिवालयों में भक्तों की धूम मची है। कांवड़ियों के कंधों पर सजी कांवड़ों की घंटियों, पैरों में बंधे घुंघुरुओं की झंनकार से शिव की नगरी गाला भक्तिमय बनी हुई हैं। छोटी काशी कांवड़ियों से गुलजार हो गई है।
छोटी काशी के पौराणिक चंद्रभाल मंदिर, बूढ़ेबाबा शिव मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, फूलबाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर, कंजा देवस्थान आश्रम में द्वादश ज्योर्तिलिंग, अहमदनगर का क्लेशहरण शिव मंदिर सहित नगर के शिवालय भक्तों की श्रद्घा के केंद्र बने हुए हैं। इन शिवालयों में श्रद्घालु गंगाजल, दुग्ध, बेलपत्र, शहद शमीपत्र, भांगपत्र, दूब, धतूरा, कमलदल, कनेर पुष्प से भोले बाबा का अभिषेक कर रहे हैं। शिव नगरी के फूलबाबा आश्रम के शिवालय में आनंद त्रिवेदी, संदीप अवस्थी, सुरेंद्र शर्मा, रामकुमार दीक्षित, हरद्वारीलाल, संत कुमार बाजपेयी, सतीश बाजपेयी आदि भक्तों ने सपरिवार रूद्राभिषेक कर विश्वमंगल की कामना की है। 
विज्ञापन

ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के अयोध्यापुर गांव से गंगाजी के घटियाघाट को कांवड़ लेने गये पदयात्री कांवड़िया दल का कस्बे के सदर चौराहा पर वापसी में स्वागत किया गया। पांचवी बार कांवड़ लेकर लौटे कांवड़ियों के इस जत्थें में 150 लोग शामिल हैं। कांवड़ दल के महंत राजकुमार राहुल ने बताया कि उनके जत्थे में मौजूद 150 युवक पांच साल से गंगाजी के घटियाघाट से पैदल कांवड़ लाकर गोला के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। जिनके दल का कई जगह स्वागत किया गया। बताया कि उनके साभी साथी 31 जुलाई को कांवड़ भरने निकले थे। जो दो अगस्त को सकुशल लौट आए हैं। ममरी में ठहराव के बाद सभी कावड़िए जलाभिषेक करने के लिए गोला के शिव मंदिर को प्रस्थान कर गए। कांवड़ियों के दल में पूर्व प्रधान परमेश्वरदीन, राहुल, राजकुमार, प्रेमचंद, विश्वनाथ, धर्मेंद्र, जियन, बलराम, भवानी, कृष्णपाल, राकेश, रामलखन, कुलदीप, गुरमीत, सूरज, रजनीश, धीरज, शेरसिंह, विजयपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

अमीरनगर। गोमती नदी के पावन तट पर स्थित टेढ़ेनाथ धाम पर सावन माह के अमावस्या पर भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। टेढ़ेनाथ धाम पर अमावस्या पर सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया, भक्तों ने गोमती नदी में स्नान कर टेढ़ेनाथ मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें