फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri : व्यापारी ने बसपा सुप्रीमो को दी बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 15 Jun 2024 02:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में बसपा प्रमुख मायावती को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बसपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर जिले के निघासन में किराना व्यापारी ध्रुव पर बसपा सुप्रीमो मायावती को बम से उड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। बसपा कार्यकर्ताओं ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को निघासन थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे बसपाइयों में आक्रोश है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


कोनहा पुरवा निवासी रमेश गौतम की ओर से व्यापारी ध्रुव के खिलाफ तहरीर दी है। बसपा के निघासन विधानसभा उपाध्यक्ष उमेश पांडे ने बताया कि कोई आडियो और वीडियो नहीं है। लोकसभा चुनाव को लेकर रमेश और ध्रुव के बीच बयानबाजी को लेकर 13 जून को तकरार हुई थी। तभी ध्रुव ने मायावती को बम से उड़ाने की धमकी दी। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें