बाजार में एक शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। त्योहारी सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शहर के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों ने घरेलू उपकरणों पर छूट, कूपन, कैशबैक और उपहार की पेशकश की है। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गीजर, माइक्रोवेव और चिमनी समेत कई उपकरणों पर ऑफर दिए जा रहे हैं। शोरूम संचालकों के अनुसार, एक हजार रुपये की खरीदारी पर भी ग्राहकों को कूपन और उपहार दिए जा रहे हैं।
कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहारों के साथ शादी-विवाह का सीजन शुरू होने से बिक्री में तेजी आएगी। दुकानदार रमन शेखर ने बताया कि इन दिनों तीन डोर वाले फ्रिज की मांग अधिक है। ग्राहक आकर्षक डिजाइन और बेहतर सुविधाओं वाले फ्रिज पसंद कर रहे हैं।
दुकानदार युवराज तिवारी ने बताया कि त्योहार और शादी-विवाह का सीजन नजदीक होने से कारोबारी तैयारियों में जुटे हैं। ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर निकाले जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार कारोबार अच्छा रहेगा। दुकानदार हनीफ, अतीक, अनुभूति बरनवाल और हरविंदर छाबड़ा ने भी बताया कि ऑफरों के जरिए ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतें
उपकरण
कीमत
गीजर (एक से 35 लीटर तक)
2,500 से 25,000 रुपये
गैस गीजर
3,500 रुपये से शुरू
तीन डोर वाला फ्रिज
27,000 से 35,000 रुपये
अन्य फ्रिज
14,000 से 40,000 रुपये
सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन
8,000 से 20,000 रुपये
हीटर वाली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन
17,000 रुपये से शुरू
चिमनी
9,000 से 35,000 रुपये
माइक्रोवेव 12,000 रुपये से शुरू
43 इंच एलईडी टीवी
15,000 से 40,000 रुपये