फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में बस व मिनी बस में टक्कर, सात लोगों की मौत

Sat, 21 Jun 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धनगढ़ी में आमने-सामने लड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी से कांकड़भिट्टा जा रही बस व दूसरी तरफ से आ रही मिनी बस की चितवन नगर पालिका के डडुवा गांव में शनिवार को आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 24 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


कैलाली के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को धनगढ़ी से कांकड़बिट्टा के लिए एक बस निकली थी, जो शनिवार को चितवन जिले की राप्ती नगर पालिका के वार्ड चार डडुवा गांव के पास सामने से आ रही बागमती प्रदेश की मिनी बस से टकरा गई। आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुल सात लोगों के मरने व करीब 24 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों का भरतपुर व चितवन मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। दुर्घटना में मरने वालों में दो की शिनाख्त सोम प्रसाद (55), मैंया कुमारी न्युपाने के रूप में हुई। घायलों को भरतपुर अस्पताल व चितवन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को भरतपुर अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें