फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सेक्टर प्रभारी ने दिया इस्तीफा

Sat, 17 Sep 2016 10:49 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के संपूर्णानगर सेक्टर अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने विधायक रोमी साहनी का टिकट काटे जाने पर दुख प्रकट किया है। साथ ही उनको ईमानदार छवि वाला नेता होना बताया है। 
विज्ञापन

बसपा के संपूर्णानगर सेक्टर अध्यक्ष रमेश भारती ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजे गए पत्र में कहा है कि मैं खुद दलित समाज से हूं तथा सर्वसमाज का ख्याल रखने वाले विधायक रोमी साहनी का टिकट काटे जाने से दुखी हूं। पत्र में कहा गया है कि जब ईमानदार छवि वाले विधायक की बसपा में कोई कदर नहीं है तो हम जैसे सेक्टर अध्यक्षों की भी पार्टी में कोई औकात नहीं होगी। पत्र में आगे कहा गया है कि मैं काफी दिनों से परेशान हूँ मेरा परिवार भी चिंतित था और मैं संगठन व अपने पद से इस्तीफा भी इसीलिए दे रहा है। रमेश भारती द्वारा आगे से रोमी साहनी का ही साथ देने की बात भी कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें