फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बीएसएनएल कर्मचारी हड़ताल पर रहे

Wed, 22 Apr 2015 07:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बीएसएनएल कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया तथा समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि उपकरणों की तत्काल खरीद की जाए। बीएसएनएल को घाटा पहुंचाने वाली ग्रामीण सेवाओं के लिए क्षतिपूर्ति की जाए। बीएसएनएल में निदेशक के पदों को भरा जाए। 6700 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम चार्जेज को रिफंड कराया जाए।  डेलीगेट कमेटी की बीएसएनएल विरोधी और मजदूर विरोधी सिफारिशें रद्द की जाएं। बीएसएनएल को स्पेक्ट्रम मुफ्त में आवंटित किए जाएं। बीएसएनएल फोरजी सेवाएं शुरू करे। आईटीआई से उपकरणों की खरीद की अनिवार्यता समाप्त की जाए। बीएसएनएल सेवानिवृत्तों की नियोजित पेंशन संशोधित क ी जाए। पेंशन अंशदान अधिकतम वेतन के बजाय वास्तविक मूल वेतन पर दिया जाए तथा स्टाफ की नई भर्ती की जाए। जिले भर के 170 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। प्रदर्शन में बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव सीबी सिंह, नेशनल फेडरेशन आफ दिल्ली कंम्यूनिकेशन के मान सिंह और संचार निगम इक्जीक्यूटिव संघ के जिला सचिव अजय दीक्षित सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें