फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाभी पर हमला करने वाले देवर की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 07 Mar 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के तुर्की खेड़ा गांव में करीब 65 वर्षीय टोड़ीलाल की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शनिवार सुबह गन्ने के खेत में मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि टोड़ीलाल ने पांच मार्च को अपनी सगी भाभी प्रेमवती पत्नी प्रभु दयाल पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, टोड़ीलाल के परिवार में दो बेटियां हैं। उनकी शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि मृतक के दामाद रामचंद्र निवासी ग्राम बहेरा थाना नीमगांव की सूचना पर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि टोड़ीलाल ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है, क्योंकि वह भाभी पर हमला करने के मामले में नामजद था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें