इन ग्रामीणों को आ रहा बुखार
गांव के संजय कुमार की सात वर्षीय पुत्री शालिनी, उनकी पत्नी पुष्पा को बुखार आ रहा है। पूनम (15), हिमांशु (7) पुत्र अनुज कुमार, प्रिया (10) पुत्री नीरज, सौरभ कुमार पुत्र रामप्रकाश, नेहा पत्नी सौरभ, मोहन (12) पुत्र राजेंद्र, सविता पुत्री कृपाल, नितिन, शिल्पी देवी पत्नी विकास, सीमा देवी, जितिन प्रसाद पुत्र रामसनेही और फूलमती पत्नी रामसनेही बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई अन्य लोग भी बीमार हैं।