फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमियों को दूर कर लाएं परीक्षा में अच्छे अंक

Sat, 14 Feb 2015 06:11 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं में तीन दिन ही बचे हैं तो परीक्षार्थियों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। विद्यार्थी किसी तरह परीक्षा में अच्छे अंक लाना चाहते हैं। विशेषज्ञों की राय है कि इन तीन दिनों में विद्यार्थी अपनी कमियों को ढूंढकर उन्हें दूर कर लें। ऐसा करने से वे परीक्षा में और अच्छे अंक ला सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से हैं लगभग सभी विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र मिल चुके  हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अब छात्र पढ़ाई के लिए जागना बंद कर दें तथा शांत मन से अपनी कमियों को तलाशें ऐसे प्रश्न जो लगभग तैयार हैं पर कुछ कमियां हैं, सटीक उत्तर देने के लिए कुछ चीजें छूटी हैं उन पर निशान लगा लें और अपने साथियों तथा पास-पड़ोस में कोई शिक्षक रहते हैं तो उनके पास जाकर सुधार करलें। इस तरह तमाम ऐसे प्रश्न जो पूरी तरह तैयार हैं नहीं हैं वे तैयार हो जाएंगे। इसके अलावा माडल प्रश्न पत्रों का नियमित रूप से अध्ययन करें। यह अतिरक्त तैयारी ही उनके बेहतर परिणाम का कारण बन सकती है। इस अवधि में अपनी नियमित तैयारी भी जारी रखें। अब समय आ गया है जब नींद को महत्व दें तथा पूरे आत्मविश्वास से परीक्षा दें।
मन से डर निकाल कर दें परीक्षा
वाईडी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ.जेएन सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों ने लगभग पूरी तैयारी कर ली होगी अब बचे दिनों में रिवीजन करते रहें। परीक्षा का डर मन से निकाल दें। अधिकतर परीक्षार्थी डर के कारण जो आता है वह भी ठीक से नहीं कर पाते। अब पर्याप्त नींद लें स्वास्थ्य का ध्यान दें तथा बिना डर के परीक्षा दें, सफलता अवश्य मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें