फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिर्फ महिलाओं की बीमारी नहीं, पुरुषों में भी हो सकता है स्तन कैंसर

Sat, 03 Oct 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्तन कैंसर को आमतौर पर महिलाओं से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन पुरुष भी इससे पूरी तरह अछूते नहीं हैं। पुरुषों में इसके मामले दुर्लभ होते हैं, फिर भी स्तन में गांठ या कोई असामान्य बदलाव दिखे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच से बीमारी की पहचान और उपचार में मदद मिलती है।
विज्ञापन

स्तन में हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन नई गांठ या आकार और बनावट में बदलाव होने पर चिकित्सकीय जांच जरूरी है। त्वचा में गड्ढा या खिंचाव, निप्पल का अंदर की ओर धंसना और असामान्य स्राव भी जांच की वजह हो सकते हैं। कैंसर की गांठ में हमेशा दर्द हो, यह जरूरी नहीं है।
जिला अस्पताल में हर माह 10 से 15 महिलाओं की स्तन संबंधी जांच होती है। इनमें एक से दो मामलों में रिपोर्ट पॉजिटिव आती है। पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनोज ने बताया कि स्तन में असामान्य गांठ या बदलाव होने पर जांच करानी चाहिए। खासकर गांठ स्थिर हो, त्वचा में गड्ढा या खिंचाव हो अथवा निप्पल से असामान्य स्राव हो तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

परिवार में किसी को स्तन कैंसर रहा है तो अधिक सतर्क रहने और डॉक्टर की सलाह के अनुसार जांच कराने की जरूरत है। महिलाएं हर माह खुद भी स्तन की जांच कर सकती हैं। इसके लिए आईने के सामने स्तन के आकार, त्वचा और निप्पल में बदलाव देखें। हाथ ऊपर उठाकर पूरे स्तन और बगल के हिस्से को अंगुलियों से महसूस करें। नई गांठ, असामान्य मोटापन, निप्पल के अंदर धंसने या असामान्य स्राव की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें।
पुरुषों में भी स्तन में गांठ या कोई असामान्य बदलाव होने पर जांच करानी चाहिए। हालांकि पुरुषों में स्तन कैंसर दुर्लभ है, लेकिन ऐसे लक्षणों को सामान्य मानकर छोड़ना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें