फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्टोर में बंद मिलीं किताबें, शौचालय में मिली गंदगी

Tue, 18 Nov 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान किता​बें देखते हुए डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को लखीमपुर ब्लाॅक के मुड़ियाखेड़ा, बाजपेई और चंदपुरा गांव के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। मुड़ियाखेड़ा में स्टोर में किताबें भरी पड़ी देखीं तो वे भड़क गई।
विज्ञापन

गिनती कराई तो पता चला कि पुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण नहीं हुआ। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए विद्यालय के समस्त शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया। शौचालय में गंदगी, टूटी टाइल्स और रनिंग वाटर सप्लाई नदारद मिली। इन सब पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
मिड-डे-मील गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर प्रधान को 95-जी का नोटिस और प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया। बाजपेई गांव के स्कूल में 12 बच्चों का अंतर मिला। संतोषजनक जवाब न मिलने पर डीएम ने फटकार लगाई और इन 12 बच्चों के मध्याह्न भोजन की कास्ट की दोगुनी कटौती के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चंदपुरा में बच्चों की गिनती में 5 ज्यादा संख्या दर्ज मिली। इस पर डीएम ने गहन पूछताछ की और निर्देश दिया कि शिक्षक गांव में अभिभावकों से संपर्क कर वास्तविक उपस्थिति के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें