फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदा नहर में डूबे रेलवे कर्मी का शव हरदोई में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। रविवार शाम गांव बरनैया के पास शारदा नहर में डूबे रेलकर्मी का शव 43 घंटे बाद मंगलवार को शहादतनगर के पास नहर पुल के नीचे से बरामद हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में गांव भूंई के मूल निवासी रेलवे कर्मी 28 वर्षीय आशीष कुमार यादव गांव बरनैया के पास शारदा नहर में तैरते समय डूब गए थे। पुलिस क्षेत्रीय तैराकों से तलाश करा रही थी। सोमवार को कन्नौज से भी कुछ तैराक बुलाए गए। मंगलवार दोपहर 12 बजे आशीष का शव हरदोई जिले में नहर पुल के नीचे फंसा मिला। ग्रामीणों ने शव फंसे होने की सूचना आशीष के परिवारवालों को दी। सूचना पर उचौलिया थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें