फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बालक का मिला शव, वन्यजीव के हमले में मौत की आशंका

Thu, 03 Jul 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घर मे मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन
ममरी। गोला वन रेंज के गांव खम्हौल निवासी सलमान (10) पुत्र रवि उर्फ सरदार खां का शव ईंट भट्ठे के फड़ पर संदिग्ध हालात में मिला। आशंका है कि वन्यजीव के हमले में उसकी जान गई है।
विज्ञापन

सलमान बुधवार दोपहर घर से दो बजे घोड़ी के लिए घास काटने के लिए निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मस्जिद से बच्चे की गुमशुदगी का एलान भी कराया। तमाम ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की गई। रात करीब 11 बजे रहमान ईंट भट्ठे के पीछे गए, जहां उसका शव कच्ची ईंटों के फड़ पर मिला।
उसके शरीर पर किसी वन्यजीव के काटने के निशान भी थे। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची गोला पुलिस व वन विभाग की टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सलमान के पिता रवि उर्फ सरदार खां भूमिहीन हैं। सरदार खां व पत्नी सबीना के चार बच्चों में दो बेटी व दो बेटे थे। सलमान दूसरे नंबर की संतान व बेटों में बड़ा था। गोला वन क्षेत्राधिकारी संजीव तिवारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम को रात को ही मौके पर भेजा था। मौके पर किसी बड़े वन्यजीव के पदचिह्न नहीं मिले हैं।

घर मे मौजूद परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें