फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनकटी रेंज में मृत मिली हथिनी

Thu, 25 Aug 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
elephant play in rain
विज्ञापन
पार्क सूत्रों के अनुसार मौत है स्वाभाविक, शुक्रवार को होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क की बनकटी रेंज में एक हथिनी का शव पड़ा मिला है। हथिनी की उम्र 14 से 15 साल बताई गई है। पार्क सूत्रों के अनुसार हथिनी स्वाभाविक मौत मरी है। पार्क प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डारेक्टर सुनील चौधरी ने हथिनी का शव मिलने की पुष्टि की है। हथिनी के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से शुक्रवार को कराया जाएगा। 
दुधवा नेशनल पार्क की बनकटी रेंज में पोलहा के पास एक हथिनी का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे पार्क प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं मिला है। पार्क सूत्रों के अनुसार हथिनी की उम्र लगभग 14 से 15 साल है। सूत्रों की मानें तो हथिनी की मौत स्वाभाविक है। गौरतलब है कि  इससे पहले संपूर्णानगर तथा बिलिहया फार्म में एक-एक हाथी का शव मिल चुुका है। अब एक और हाथी का शव मिलने से पार्क प्रशासन  में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौत के कई दिन पहले होने के आसार जताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर सुनील चौधरी का कहना है कि दुधवा नेशनल पार्क के बनकटी रेंज में एक हथिनी का शव मिला है। प्रथम दृष्टया हथिनी की मौत स्वाभाविक प्रतीत हो रही है। फिलहाल हथिनी के पोस्टमार्टम के लिए दो डॉक्टरों का पैनल गठित कर दिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें