बीएसए कार्यालय पहुंचीं रसोइया। संवाद
लखीमपुर खीरी। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हटाए गए रसोइयों की समस्याओं को लेकर बुधवार को बीएसए कार्यालय में सुनवाई की गई। इस दौरान संबंधित ब्लॉकों के विद्यालयों के रसोइये और अध्यापक उपस्थित हुए।
बैठक में रसोइयों द्वारा उठाई गईं समस्याओं और शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। बीएसए कार्यालय की ओर से बताया गया कि शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के लिए प्रत्येक मामले की पुनः जांच की जाएगी। सुनवाई में प्राथमिक विद्यालय ढुसरू (विकास क्षेत्र लखीमपुर), प्राथमिक विद्यालय पंनगीकला (विकास क्षेत्र नकहा), प्राथमिक विद्यालय ढखैया (विकास क्षेत्र मितौली), प्राथमिक विद्यालय अटौहा पुरवा (विकास क्षेत्र लखीमपुर) और संविलियन विद्यालय पलहनापुर (विकास क्षेत्र बिजुआ) के अध्यापक व खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। बीएसए प्रवीण कुमार ने निर्देश दिए कि संबंधित अध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी आगामी 26 नवंबर को जांच आख्या और आवश्यक अभिलेखों सहित पुनः उपस्थित हों।