फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल सेवा समिति पलिया ने लगाया रक्तदान शिविर

Fri, 12 Dec 2014 07:08 PM IST
पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल सेवा समिति पलिया ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का उद्घाटन ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल सहित 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। लखीमपुर से आई रक्तदान कराने वाली टीम के चिकित्सक रामनाथ, लैब टेक्नीशियन इंद्रजीत सिंह, कौंसलर रती वर्मा की देखरेख में रक्तदान किया गया। इस मौके पर एडीएम हरिकेश चौरसिया, सीएमओ डॉ. वीएस चौहान, अधीक्षक सीएचसी डॉ. यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे। इनके अलावा अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष, मंत्री के अलावा शंभू अग्रवाल, संजय गर्ग, अमर गुप्ता, महबूब आलम, आरपी पांडेय, नवीन जैन, अजीत सिंह, टोनी नागरा, अनिल अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता आदि रहे। रक्तदान शिविर संपन्न कराने में अग्रवाल सेवा समिति के कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, संदीप बंसल, सीताराम गर्ग, श्रीकृष्ण सिंघल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, रिषी बंसल बृजमोहन, कल्याण प्रसाद आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें