फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चीनी सहित 175.92 क्विंटल राशन की कालाबाजारी, कोटेदार पर रिपोर्ट

Tue, 23 Sep 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गरीबों का हक मारने व सरकारी राशन की कालाबाजारी करना एक कोटेदार को भारी पड़ गया। जांच में कालाबाजारी का खुलासा होने पर विभागीय अफसरों ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोटेदार ने करीब 175.92 क्विंटल सरकारी राशन की कालाबाजारी की है, जिसमें गेहूं, चावल के साथ चीनी भी शामिल है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि रमियाबेहड़ ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेकीकुंडा के उपभोक्ताओं ने गांव के उचित दर विक्रेता (कोटेदार) कामता प्रसाद पर राशन हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
डीएम के निर्देश पर धौरहरा के पूर्ति निरीक्षक रमेश कुमार वर्मा को पूरे मामले की जांच सौंपी गई। शिकायत के क्रम में जांच अधिकारी टेकीकुंडा गांव पहुंचे और ग्रामीणों के बयान लिए साथ ही स्टॉक चेक किया।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि कोटेदार कामता प्रसाद ने 175.92 क्विंटल सरकारी राशन की कालाबाजारी की है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया की कोटेदार ने सितंबर 2025 का 70.09 क्विंटल गेहूं, 104.51 क्विंटल चावल और 1.32 क्विंटल चीनी का दुरुपयोग करते हुए कालाबाजारी की है। डीएम के निर्देश पर धौरहरा के पूर्ति निरीक्षक रमेश कुमार वर्मा ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ धौरहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले के सभी उचित दर विक्रेताओं को सख्त चेतवानी दी की यदि किसी भी उचित दर विक्रेता ने खाद्यान्न में अनियमितता की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें