मन की बात प्रधानमंत्री तक भेजने को उत्सुक दिखाई दिए लोग
मालगोदाम रोड पर भाजयुमो जिलामंत्री के प्रतिष्ठान पर भाजपा की आकांक्षा पेटी में शिकायतें तथा सुझाव डालने वालों की भीड़ लगी रही। सभी अपने मन की बात प्रधानमंत्री तक भेजने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उत्तर प्रदेश में नई पहल शुरू की गई है। जिसके तहत अपने मन की बात कहने के लिए आकांक्षा पेटी आई है। जिसमें लोग अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताने के साथ ही सुझाव व अपेक्षाएं लिखकर डाल सकते हैं। भाजयुमो जिलामंत्री उदयवीर सिंह के प्रतिष्ठान पर इस पेटी का बीते दिनों उद्घाटन हुआ था। जिसके बाद यहां पर शिकायतें और सुझाव लिखकर डालने की भीड़ लगी हुई हैै। बुधवार को भाजपा नेता गजेंद्र सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऋषिकेश सिंह, कुलदीप कश्यप, रमाशंकर मदेशिया, मनोज गुप्ता, किशन सिंह, कौशल राज, बीके चौधरी, वीरेंद्र पांडेय, मो आरिफ, मो इरफान आदि ने सुझाव और शिकायतें पेटी में डालीं।