फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे किसान, शांति मार्च निकाला, अनशन पर बैठे

Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
शांति मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधायक और बसपा प्रत्याशी भी हुए शामिल, सोसायटी में हुई सभा में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन

गन्ने के डिफर और नवीन सत्र के भुगतान का मामला गर्माया
 गन्ने के डिफर और नवीन सत्र के भुगतान का मामला दिन पर दिन गरमाता जा रहा है। हजारों किसान बुधवार को सड़क पर उतर आए। इस दौरान उनको अधिवक्ताओं, व्यापारियों, बस और ट्रक यूनियन ने समर्थन दिया। किसानों ने शांति मार्च निकाला और केन सोसायटी में सभा की, जिसमें  विधायक और बसपा प्रत्याशी शामिल हुए। इधर, सपा प्रत्याशी ने बैठक कर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है तो किसानों ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है। 
किसान नेताओं के आह्वान पर बुधवार को सोसायटी में किसान उमड़ पड़े और सबने शांति मार्च निकाला। शांति मार्च पहले चीनी मिल तक गया और वहां से फिर वापस बाईपास,  स्टेशन, भीरा रोड होता हुआ केन सोसायटी पहुंचकर जनसभा में बदल गया। सभा को  किसान नेताओं के साथ विधायक रोमी साहनी, बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ वीके अग्रवाल, व्यापार मंडल, अधिवक्ता संघ,  युवा समिति, कई संस्थाओं, संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।  किसानों ने चीनी मिल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मिल की हठधर्मिता के  चलते किसान भुखमरी की कगार पर आ खड़ा हुआ है। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों ने  कहा कि वह अपना रुपया भीख की तरह मांग रहे हैं, लेकिन मिल देने को राजी नहीं  है। किसानों ने कहा कि जब तक संपूर्ण डिफर और नवीन सत्र की अच्छी किश्त नहीं दी जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर सपा प्रत्याशी अनीता यादव ने  मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर घटनाक्रम से अवगत कराया है। 
विज्ञापन

--
17 को होगी फिर महापंचायत
सभी गन्ना किसान आगामी 17 दिसंबर को केन सोसायटी में फिर महापंचायत करेंगे। किसान इस महापंचायत में अगले कदम पर विचार विमर्श करेंगे। 
--
बंद है चीनी मिल
किसानों  के गन्ना न देने के फैसले के चलते सोमवार से नोकेन होकर मिल बंद चल रही है।  सेेंटरों पर भी तोल बंद हो चुकी है और चीनी मिल भी नोटिस चस्पा कर चुकी है।
विज्ञापन

--
सपा ने किसानों के समर्थन में रद्द किया मोदी विरोध प्रदर्शन
पलियाकलां।  सपा और प्रत्याशी अनीता यादव ने किसानों के मार्च को समर्थन देते हुए  बुधवार को होने वाले मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर  दिया। बैठक कर किसानों के हालात पर चर्चा की। कहा  कि जल्द ही मुख्यमंत्री से समय लेकर किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल को उनसे  मिलवाया जाएगा। इसमें पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष नरेश यादव, पूर्व  पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां, गन्ना विकास परिषद अध्यक्ष अरुण मौर्या,  विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी, नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जफर अहमद टीटू,  दिलीप ओझा समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें