खीरी थाना प्रभारी फतेह सिंह ने फोन पर राम प्रकाश मिश्रा से बात कर नीचे उतर कर आला अधिकारियों से शिकायत कर जांच करवाने की बात कही। लेकिन वह टस से मस नहीं हुए।
लखीमपुर खीरी के नगर पंचायत खीरी टाउन में भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज भाजपा नेता राम प्रकाश मिश्रा ने सोमवार को टावर पर चढ़कर आत्मदाह की धमकी दी है।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला अवनी टोला निवासी भाजपा नेता राम प्रकाश मिश्रा ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में कोई कार्रवाई न होने से नाराज होकर सोमवार तड़के आत्मदाह के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट टावर पर चढ़ गया। खबर सुनकर कस्बे के सैकड़ों लोग टावर के पास पहुंच गए। सूचना पर खीरी पुलिस भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।
खीरी थाना प्रभारी फतेह सिंह ने फोन पर राम प्रकाश मिश्रा से बात कर नीचे उतर कर आला अधिकारियों से शिकायत कर जांच करवाने की बात कही। लेकिन वह टस से मस नहीं हुए। राम प्रकाश मिश्रा ने टावर से बैठे-बैठे सोशल मीडिया पर अपनी मांगों को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने फेसबुक के माध्यम से 5 बजे तक ज़िला अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर आत्मदाह की धमकी दी है।