फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने सरकारी नौकरियां खत्म कर दीं : स्वामी प्रसाद

Wed, 18 Jun 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोक मोर्चा संयोजक व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को भी केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारी नौकरियां बिल्कुल खत्म कर दी हैं।
विज्ञापन

पूरा देश समस्याओं से अटा पड़ा है। आजादी के बाद आज महंगाई सबसे शीर्ष पर है। आलम यह है कि 140 करोड़ में 80 करोड़ की आबादी 5 व 10 किलो चावल, गेहूं पर अटक गई है। वह संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा भ्रमण कार्यक्रम में कई जिलों के दौरे पर हैं। शहर में कृष्णा मैरिज हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में वे बोले कि 27,000 प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए, जो योगी सरकार की असफलता का सबसे बड़ा सबूत है।
आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण शिक्षा को खत्म करने पर तुली है। देश और प्रदेश में जातीय उन्माद फैलाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह लोगों को गुमराह करते हुए यह कह रहे हैं कि देश को विश्व गुरु बनाएंगे। दूसरी तरफ देश को बेरोजगारी का अड्डा बनाया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए उत्तर प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें