किया प्रदर्शन, सीओ ने समझाबुझाकर कराया शांत
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हुआ प्रदर्शन
स्थानीय चौराहे पर भाजपा की होर्डिंग्स फाड़े जाने को लेकर भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। किसी तरह से सीओ ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
अशोक चौधरी के आवास पर हुई बैठक के दौरान पूर्व सहकारिता मंत्री रामकुमार वर्मा ने कहा कि स्थानीय चौराहे पर सपा, बसपा और भाजपा समेत कई अन्य दलों की होर्डिंग्स लगी थी। आरोप है कि सपा कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन के दौरान किसी ने भाजपा की सभी होर्डिंग्स फाड़ दिए। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा का झंडा लेकर प्रदर्शन करते हुए स्थानीय चौराहे पर पहुंचे। वहां पर मानव श्रृंखला बनाकर पुलिस विरोधी नारेबाजी करने लगे। इस दौरान चौराहे पर वाहनों का तांता लग गया। बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहले से ही तैनात एसओ निघासन मनोज सिंह, सिंगाही एसओ दिनेश सिंह, झंडी और पढुआ चौकी प्रभारी से भाजपाई भिड़ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ आदेश कुमार त्यागी ने पहुंचकर बमुश्किल कार्यकर्ताओं को शांत कराया। उसके बाद अवकाश होने के कारण डीएम को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। ज्ञापन में होर्डिंग्स और बैनर फाड़े जाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, क्षेत्र में हो रही चोरियों की रिपोर्ट दर्ज कर उनका खुलासा करने, कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने संबंधी मांगे हैं। इस मौके पर बेलरायां चीनी मिल के पूर्व चेयरमैन श्यामू पांडे, क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष देवेन्द्र चतुर्वेदी, विनोद लोधी, संजय गुप्ता, शुभम मौर्या, राजेश कुमार, दिलीप जायसवाल, रतीराम लोधी, सोबरन लाल आदि लोग मौजूद रहे।