फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संगठन को धार देने में जुटी भाजपा, छह को सम्मेलन की रूपरेखा तय

Sat, 02 May 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर बैठक करते जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता व अन्य पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : बहराइच में ​स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पर इंतजार करते लोग।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान आगामी छह मई को होने वाली जिला कार्यसमिति बैठक एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए योजना तैयार की गई।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने बताया कि फन मॉल में जिला स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष शामिल होंगे। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग के साथ-साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संचालित अभियानों पर चर्चा कर उन्हें सफल बनाने की रूपरेखा तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के साथ सबकी सुरक्षा और सबकी अपेक्षा के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है, जिससे जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण और देश विरोधी मानसिकता के कारण विपक्ष जनता का विश्वास खो चुका है।
विज्ञापन


बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों से आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें